फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में बंधक बनाए युवकों की रिहाई को सीएम ने की सुषमा स्वराज से बात

Sat, 01 Dec 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब में बंधक बनाए गए मंडी जिला के 13 युवकों सहित 14 लोगों को वहां से सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने शनिवार को केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ इस मामले को उठाया है। जिस पर विदेश मंत्री ने युवकों को छुड़ाने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस बयान से सऊदी अरब में फंसे युवाओं के परिजनों को अब उम्मीद जगी है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए युवकों को जल्द स्वदेश लाने के लिए कार्रवाई की मांग की है। वहीं शनिवार को सुंदरनगर पुलिस ने 14 युवाओं को टूरिस्ट वीजा पर सऊदी अरब भेजने वाले सुंदरनगर के डुगराई क्षेत्र के तीन एजेंटों से पूछताछ की। तीनों आरोपी एजेंटों कादर खान, वसीम और मोहम्मद आसिफ से पूछताछ की गई।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों की पूछताछ के बाद ही गिरफ्तार सुनिश्चित हो पाएगी। गौरतलब है कि मंडी जिला के 13 और पंजाब के 1 युवक को डुगराई निवासी एजेंटों ने 90-90 हजार रुपए लेकर टूरिस्ट वीजा पर चार माह पहले सऊदी अरब भेजा था। जहां पहुंचने पर उन्हें तीन माह के बाद वर्क परमिट देने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एक माह के बाद ही इन युवाओं को वेतन देना बंद कर दिया गया और उनसे 8 घंटे के बजाय 12 घंटे काम लिया जा रहा है।

वीरवार रात परिजनों ने सुंदरनगर थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपी एजेंटों को पुछताछ के लिए थाना तलब कर लिया है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उनसे पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद ही गिरफ्तारी सुनिश्चित हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें