फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विक्रमादित्य ने सदन में उठाया सामान्य वर्ग आयोग के गठन का मामला , सीएम जयराम बोले- ऐसे मसलों में राजनीति की भी होती है तलाश

Tue, 10 Aug 2021 01:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे मसलों में राजनीति की तलाश भी होती है, लेकिन बात मुद्दों को सुलझाने की होनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि आयोग के गठन का मामला सरकार के ध्यान में है। 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को हिमाचल विधानसभा सदन में सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षण देने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग आयोग बनाने की मांग हो रही है। ये लोग मुख्यमंत्री से भी मिलना चाहते हैं। इस आयोग का गठन किया जाए, जिससे वे लोग अपनी आवाज को बुलंद कर सकें। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग आयोग का गठन होना चाहिए और इसके माध्यम से इस वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान होगा।

विज्ञापन


 जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे मसलों में राजनीति की तलाश भी होती है, लेकिन बात मुद्दों को सुलझाने की होनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि आयोग के गठन का मामला सरकार के ध्यान में है। इस मुहिम से जुड़े सदस्यों को संयम रखना चाहिए। ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जो सही न हो। जयराम ठाकुर ने कहा कि सवर्ण वर्ग के सदस्य उनसे भी दो बार मिले हैं। उन्होंने माना है कि जायज मामले उठने चाहिए। देश में दो ही राज्य हैं, जहां इस आयोग का गठन हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इनसे आग्रह किया कि वे आंदोलन न करें और कहा कि उनकी बात सरकार के पास आ गई है। उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें