दून से कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी
- फोटो : demo pic
हिमाचल के बीबीएन में बिना एम फार्म निर्माण सामग्री ले जाते दून से कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी की पत्नी की कंपनी का टिप्पर पकड़ा है। सोमवार देर रात बद्दी पुलिस ने बैरियर पर चालक से कागजात मांगे, लेकिन वह पेश नहीं कर पाया।
पुलिस ने विधायक की पत्नी कुलदीप कौर उर्फ निधि चौधरी की कंपनी कुलदीप कौर एंड कंपनी के टिप्पर का अवैध खनन और ओवरलोडिंग का 61020 रुपये का चालान काटा है। चालान में बिना एम फार्म के टिप्पर में खनन सामग्री अवैध तरीके से ढोने के आरोप लगे हैं।
बद्दी बैरियर में पकड़े टिप्पर में 44 टन गटका बजरी मौजूद थीं। पुलिस का दावा है कि बजरी को अवैध रूप से कुंडलास स्टोन क्रशर से हरियाणा में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। सोमवार रात 2:30 बजे टिप्पर को गश्त के दौरान पकड़ा लिया गया।
मौके पर 25 टन माल की क्षमता वाले टिप्पर में अवैध रूप से 19 टन ओवरलोड बजरी पाई गई। बद्दी पुलिस ने 40 हजार रुपये और परिवहन विभाग ने 21020 रुपये का जुर्माना वसूला है।
खुद को हाई लाइट करने के लिए किया चालान : विधायक
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि पकड़े गए टिप्पर के साथ एम फार्म मौजूद था।
- फोटो : demo pic
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि पकड़े गए टिप्पर के साथ एम फार्म मौजूद था। एएसपी ने स्वयं को चर्चा में रखने के लिए यह कार्रवाई की है। शहर में अन्य मुद्दों पर भी पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन अन्य मामलों में पुलिस की रुचि कम नजर आ रही है।
बिना एम फार्म अवैध खनन पर की कार्रवाई
एएसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान बददी बैरियर पर कुलदीप कौर के टिप्पर नंबर एचपी 12एच-8972 का अवैध खनन करने पर 40 हजार का चालान किया है। ओवर लोडिंग पर परिवहन विभाग ने 21020 हजार का चालान किया है। एएसपी ने कहा कि टिप्पर के साथ पुरानी तारीख के एम फार्म का प्रयोग किया जा रहा था।
स्थानांतरण की चर्चा भी जोरों पर
अवैध खनन पर शिकंजे को लेकर एएसपी बद्दी गौरव शर्मा के तबादले की चर्चा भी जोरों पर है।
- फोटो : demo pic
अवैध खनन पर शिकंजे को लेकर एएसपी बद्दी गौरव शर्मा के तबादले की चर्चा भी जोरों पर है। बताया जा रहा है कि उनके तबादले के तीन डीओ नोट लग चुके हैं।
वहीं भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बबलू पंडित, दून भाजपा प्रवक्ता तरसेम चौधरी ने कहा कि अवैध खनन पर शिकंजा कसने वाले अधिकारी पर तबादले की गाज लटकी हुई है। एएसपी का तबादला अनुचित तरीके से हुए तो भाजपा उग्र आंदोलन कर सरकार का घेराव करेगी।