फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एक और दो फरवरी को होंगी अब विधायक प्राथमिकता बैठकें, सरकार ने तिर्थियों में किया बदलाव

Tue, 17 Jan 2023 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधायक प्राथमिकता बैठकों की तिथियों में बदलाव कर दिया है। अब 30 और 31 जनवरी की जगह एक और दो फरवरी को राज्य सचिवालय में बैठकें होंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने विधायक प्राथमिकता बैठकों की तिथियों में बदलाव कर दिया है। अब 30 और 31 जनवरी की जगह एक और दो फरवरी को राज्य सचिवालय में बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इन बैठकों में वार्षिक बजट 2023-24 के लिए विधायकों की प्राथमिकताएं ली जाएंगी।

विज्ञापन


1 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक चंबा, शिमला और लाहौल-स्पीति तथा दोपहर बाद 2:00 बजे से 5:00 बजे तक ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और सिरमौर जिले के विधायकों के साथ बैठक होगी। 2  फरवरी को सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कांगड़ा और किन्नौर तथा दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक सोलन, बिलासपुर और मंडी के विधायकों के साथ बैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें