फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संस्थान बंद करने पर सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे विधायक प्रकाश

Tue, 21 Feb 2023 10:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

विधायक राणा ने सरकार के खिलाफ जन आंदोलन की भी तैयारी शुरू कर दी है। इन दोनों मुद्दों पर जनता का समर्थन हासिल करने के लिए उन्होंने उपमंडल में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विधायक प्रकाश राणा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवर्तमान जयराम भाजपा सरकार की ओर से जोगिंद्रनगर में खोले तीन सरकारी संस्थानों को डिनोटिफाई करने पर विधायक प्रकाश राणा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है।   इतना ही नहीं विधायक निधि का आवंटन न होने पर विधायक राणा ने सरकार के खिलाफ जन आंदोलन की भी तैयारी शुरू कर दी है। इन दोनों मुद्दों पर जनता का समर्थन हासिल करने के लिए उन्होंने उपमंडल में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू कर दिया है। विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि मकरीड़ी में करीब एक साल से चल रहे लोक निर्माण विभाग के सब डिविजन कार्यालय को कांग्रेस सरकार की ओर से डिनोटिफाई कर दिया गया है। करीब 15 पंचायतों के लोगों के सड़क निर्माण से संबंधित काम प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


जलपेहड़ पंचायत में पशु चिकित्सालय बंद करने से पशुपालकों की दिक्कतें बढ़ी हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुम्मा को बंद करने से सैकड़ों लोगों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।  विधायक ने कहा कि उपमंडल जोगिंद्रनगर के तीनों महत्वपूर्ण संस्थानों को बंद करने से उपमंडल की सवा लाख की आबादी के लोगों में सरकार के खिलाफ रोष है। लिहाजा वह कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने के अलावा एफआईआर भी दर्ज करवाएंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जम्वाल, महामंत्री अजय सकलानी, कोषाध्यक्ष राजीव सूद और मोहन सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें