शाहपुर के कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया को कैबिनेट रैंक नहीं, बल्कि राज्य मंत्री के बराबर का दर्जा रहेगा। वह हिमाचल विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक नहीं, बल्कि सरकारी उप मुख्य सचेतक के पद पर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
राज्य विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने एक अन्य अधिसूचना जारी की है, जिसमें स्पष्टीकरण दिया गया है कि उन्हें सरकारी उप मुख्य सचेतक की नियुक्ति दी गई है। सरकारी मुख्य सचेतक का पद कैबिनेट रैंक और उप मुख्य सचेतक राज्य मंत्री के स्तर का होता है। ब्यूरो