फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: विधायक होशियार ने दिए निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने के संकेत, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Wed, 12 Oct 2022 08:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागपीपुर (कांगड़ा)

सार

 होशियार सिंह ने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को संकेत देने की कोशिश की कि उन्हें कोई कमजोर न समझे। संकेत दिया कि अब वह भाजपा से आजाद हो गए हैं। 
विज्ञापन
विधायक होशियार सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा से टिकट नहीं मिलने के संकेत के बाद देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने अपने निवास स्थान पर समर्थकों के साथ बैठक की। होशियार सिंह ने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को संकेत देने की कोशिश की कि उन्हें कोई कमजोर न समझे। संकेत दिया कि अब वह भाजपा से आजाद हो गए हैं। वह किसी भी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। यदि कोई पार्टी टिकट नहीं देती है तो वह दोबारा बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। संबोधन के दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि यदि कांग्रेस देहरा से टिकट देती है तो वह कांग्रेस टिकट से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सीएम जयराम की तो तारीफ की, लेकिन भाजपा मंडल देहरा को आड़े हाथों लिया। कहा कि कुछ नेताओं ने देहरा का विकास नहीं होने दिया। देहरा हलके की जनता ने हमेशा भाजपा का साथ दिया, लेकिन मंडल स्तर के कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री का दौरा नहीं होने दिया। विश्वास है जनता इन नेताओं का घमंड तोड़ेगी। कहा कि उन्होंने देहरा हलके में करीब 500 करोड़ के विकास कार्य करवाए। राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी ने कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल किया, लेकिन निर्दलीय विधायक को शामिल करने पर कइयों को तकलीफ हो गई। कोई कांगड़ा से आकर टिकट मांग रहा है तो कोई ज्वालामुखी से आ रहा है, लेकिन देहरा हलके के बेटे को कोई टिकट नहीं देना चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें