हिमाचल प्रदेश चंबा जिला के एहलमी वन कटान मामले में हिरासत में लिए गए बारह लोगों का मामला अब राजनीतिक रंग में रंग रहा है। अभी इन लोगों को हिरासत में लिए चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे कि सदर विधायक बीके चौहान इनका हाल जानने के लिए इनके पास शनिवार की सुबह आ पहुंचे।
थाना चंबा में आरोपियों और विधायक के बीच हुई मुलाकात में विधायक आरोपियों की तबीयत पूछते नजर आए। फिलहाल इस घटना के घटित होने का कोई अंदाजा नहीं था।
लेकिन शनिवार को विधायक साहब की एक्सयूवी सीधे थाना चंबा के प्रवेश द्वार रूकी और विधायक अपने लहजे में थाने में प्रवेश कर गए। इस दौरान उन्होंने थाने में पुलिस स्टाफ से बातचीत की।