शिवरात्रि महोत्सव की बैठक से नदारद रहे मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा प्रदेश सरकार से खासे निराश चल रहे हैं। उनसे जब इस बैठक में नहीं आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वह भाजपा के विधायक हैं, लेकिन सरकार में उनको तवज्जो नहीं दी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की बैठक से नदारद रहे मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा प्रदेश सरकार से खासे निराश चल रहे हैं। उनसे जब इस बैठक में नहीं आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वह भाजपा के विधायक हैं, लेकिन सरकार में उनको तवज्जो नहीं दी जा रही है। उन्हें दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उनके बताए जा रहे विकास कार्यों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। उन्होंने रोष जताया और कहा कि हाल ही में जलशक्ति मंत्री ने वेलफेयर के तहत बनाए जा रहे मकानों की लिस्ट मांगी तो उन्होंने कुछ मकानों की सूची दी, मगर उनकी सूची को दरकिनार कर मंडल भाजपा की सूची को तवज्जो दी गई।