फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप से शरारती तत्व ने चुरा लिए लड़कियों के नंबर, साइबर सेल को दी शिकायत

Thu, 24 Jun 2021 09:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, दौलतपुर चौक (ऊना)

सार

परेशान होकर छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से की। स्कूल प्रशासन ने उक्त शरारती तत्व को पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन जब स्कूल प्रशासन इसमें सफल न हो पाया तो मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी दौलतपुर चौक में दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के दौलतपुर चौक क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की ऑनलाइन पढ़ाई के माहौल को एक शरारती तत्व की ओर से बिगाड़ने का मामला सामने आया है। इससे छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक वर्ग भी परेशान थे। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बताया जा रहा कि शरारती तत्व ने फेक आईडी बनाकर स्कूल के एक कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप से छात्राओं के नंबर चुरा लिए। इसके बाद शरारती तत्व ने स्कूल की ही अध्यापिका की फोटो लगाकर लड़कियों को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने शुरू कर दिए। 

विज्ञापन


परेशान होकर छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से की। स्कूल प्रशासन ने उक्त शरारती तत्व को पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन जब स्कूल प्रशासन इसमें सफल न हो पाया तो मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी दौलतपुर चौक में दी। उधर, स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि उक्त शरारती तत्व फेक फोटो लगाकर छात्राओं को परेशान कर रहा था। उधर, डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि उक्त मामले की एक शिकायत स्कूल प्रशासन ने दौलतपुर पुलिस चौकी में दी है। मामले को साइबर क्राइम सेल को भेज दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें