फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी-पापा मुझसे नाराज हैं, सुसाइड नोट लिख फंदे पर झूल गई नाबालिग

Sat, 06 Oct 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाड़लाघाट (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे मम्मी-पापा मुझसे नाराज रहते हैं और बात नहीं करते, इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं। सुसाइड नोट पर यह शब्द लिखकर दाड़लाघाट में एक नाबालिग ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी माना जा रहा है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सोलन के दाड़लाघाट के स्यार गांव में पंजाब के हिम्मत सिंह पिछले 30 सालों से अपने परिवार के साथ किराये के कमरे में रह रहे हैं।

विज्ञापन

करीब आठ बजे उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। इस बीच नाबालिग ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मौके पर गहनता से छानबीन की तो एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने परिजनों से नाराजगी की बात कही है। डीएसपी दाड़लाघाट डा. अमित शर्मा का कहना है कि नाबालिग ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट भी मिला है। छानबीन जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें