फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ मिंजर विसर्जन

Mon, 03 Aug 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही अंदाज और प्रशासन के शांत भाव के बीच चंबा में मिंजर विसर्जन हुआ। इसके साथ ही एक सप्ताह तक चला मिंजर महोत्सव भी संपन्न हो गया है। मिंजर विसर्जन पर आयोजित शोभा यात्रा की अगुवाई उपायुक्त एम सुधा देवी ने की।
विज्ञापन


जबकि उनके साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया व स्थानीय कांग्रेसी नेता पवन नैय्यर मौजूद थे। शोभा यात्रा और मिंजर विसर्जन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शामिल होना था लेकिन राष्ट्रीय शोक की वजह से वे शोभा यात्रा में शामिल नहीं हो पाए।

शोभायात्रा में स्थानीय देवी-देवताओं के अलावा जिला भर की अलग-अलग संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस मौके पर चुराही, भरमौरी, भटियात, गुज्जर व चंबा के स्थानीय लोगों ने अलग-अलग वेशभूषा में अपनी-अपनी संस्कृति की झलक दिखाई।
विज्ञापन


शोभायात्रा में पुलिस व गृहरक्षक जवान भी शामिल हुए। जबकि तिब्बती समुदाय के लोगों ने आकर्षक नृत्य पेश कर लोगों को आकर्षित किया। चंबा के अखंड चंडी महल से शुरू हुई शोभा यात्रा मंजरी गार्डन पहुंची और यहां परंपरा के अनुसार मिंजर का विसर्जन कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें