फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: स्पेन के दौरे पर जाएंगे मंत्री विधायक, मेयर और अफसर, 50 लाख रुपये आएगा खर्च

Wed, 23 Oct 2024 12:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश से शिमला और धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों जन प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के लिए न्योता मिला है। इसके बाद यह दौरा तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
स्पेन का बार्सिलोना - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के बार्सिलोना में होने जा रहे स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कांग्रेस में प्रदेश से शहरी विकास मंत्री, शिमला नगर निगम के मेयर और विधायक समेत तीन अधिकारी हिस्सा लेंगे। 5 नवंबर से शुरू होने जा रहे सम्मेलन में स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रदेश से शिमला और धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों जन प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के लिए न्योता मिला है। इसके बाद यह दौरा तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसमें शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अलावा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, शहरी विधायक हरीश जनारथा, शहरी विकास विभाग के दो अधिकारी और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट धर्मशाला के प्रबंध निदेशक शामिल हैं।  स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शिमला शहर में 750 करोड़ रुपये से ज्यादा के काम करवाए जा रहे हैं जिनसे आम जनता को सुविधाएं मिली हैं। कुल 210 छोटे बड़े कामों में से अब तक 179 निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। इसी तरह धर्मशाला शहर में भी करोड़ों रुपये के काम करवाए जा रहे हैं। स्पेन में हो रहे इस कार्यक्रम में अन्य शहरों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

दौरे की फाइल प्रबंधन को भेजी
सूत्रों के अनुसार दौरे पर 50 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा। इसका खर्च शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से लिया जा रहा है। इसकी फाइल भी बाकायदा स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भेज दी है। वहीं शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में तैनात कोई भी अधिकारी इस दौरे में नहीं जा रहा है। शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कामों के लिए अब केंद्र से पैसा नहीं मिलना है, ऐसे में इस दौरे को लेकर चर्चा का दौर भी शुरू हो गया है। हालांकि, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इसमें मिशन से जुड़े देश के बाकी शहरों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें