फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंत्री यादविंद्र गोमा बोले- किसानों-बागवानों के लिए शुरू की हिम उन्नति योजना

Mon, 12 Feb 2024 04:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जयसिंहपुर(कांगड़ा)

सार

मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए हिम उन्नति योजना आरंभ की गई है। इस योजना में किसानों के उत्पादों के लिए दूध, सब्जियों-फलों और अन्य नकदी फसलों के कलस्टर बनाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
आयुष, युवा सेवाएं, खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष, युवा सेवाएं, खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए हिम उन्नति योजना आरंभ की गई है। इस योजना में किसानों के उत्पादों के लिए दूध, सब्जियों-फलों और अन्य नकदी फसलों के कलस्टर बनाए जाएंगे।  मंत्री सोमवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत करनघट्ट में आत्मा परियोजना के माध्यम से आयोजित किसान गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल कृषि अभियांत्रिकी उपमिशन के तहत ट्रैक्टर, पावर वीडर या पावर टिल्लर जैसे कृषि उपकरणों पर महिला किसानों को 50 प्रतिशत तथा अन्य किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कहा कि प्रदेश के करीब पौने दो लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती अपनाई है। 24,000 हैक्टेयर से अधिक भूमि पर किसान-बागवान इस विधि से कृषि-बागवानी का कार्य कर रहे हैं। गोमा ने कहा कि प्रदेश अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी योजनाओं की जानकारी गोष्ठियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर तक ऐसे शिविरों का आयोजन करें। 

विज्ञापन


सिविल अस्पताल जयसिंहपुर बनेगा हलके का आदर्श स्वास्थ्य संस्थान
उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल जयसिंहपुर को सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा, ताकि लोगों को यहां अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध हो सकें।  उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात करने के अतिरिक्त 20 लाख की आधुनिक एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाई गई है। आने वाले समय में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।  मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही सुक्खू जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और करनघट्ट के लिए10 बिस्तरों वाले आयुर्वेदिक अस्पताल की घोषणा की जाएगी। 

आयुर्वेद औषधालय करनघट्ट के भवन को 25 लाख 
मंत्री ने आयुर्वेद औषधालय करनघट्ट के भवन निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 25 लाख, सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चार कमरों,  जय दुर्गा महिला मंडल के भवन के लिए अढाई लाख, सामुदायिक भवन के लिए तीन लाख, मैदान निर्माण के लिए पांच लाख, मंदिर के  लिए डेढ़ लाख तथा हैंडपंप को विद्युतीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत की सभी मांगो को चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 इससे पहले  सहायक निदेशक आतमा परियोजना डॉ. दिनेश राणा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और जिला में कृषि विभाग तथा आतमा परियोजना के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
 कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान अजय पठानिया, उपप्रधान ज्ञान चंद धीमान, ओम प्रकाश धीमान, अजय भंडारी, राहुल पठानिया, लेख राज, रविकांत, बीडीओ केसर सिंह, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. आदित्य विकास, प्रगतिशील किसान, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें