फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ट्रक के नीचे आने से व्यक्ति की मौत , घुमारवीं के सेऊ में हुआ हादसा

Mon, 12 Feb 2024 02:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)

सार

बिलासपुर जिले में घुमारवीं थाना के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर सेऊ के समीप ट्रक के नीचे आने से व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
ट्रक के नीचे आने से व्यक्ति की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में घुमारवीं थाना के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर सेऊ के समीप ट्रक के नीचे आने से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे हुआ।  मृतक की पहचान रमेश चंद(60) निवासी गांव नसवाल  तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।  जानकारी के मुताबिक नस्वाल गांव का रमेश चंद कबाड़ खरीदने का काम करता था। सुबह करीब 9:00 बजे वह कबाड़ खरीदने  करने के लिए सेऊ की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन


तभी अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चला गया। रमेश ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। ट्रक चालक ने बताया कि वह ट्रक में सीमेंट लोड करके भोटा की तरफ जा रहा था। अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया।  डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें