फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जनता के तीखे सवालों पर सख्त हुए मंत्री विक्रमादित्य

विज्ञापन
नाचन के देवीदहड़ में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री विक्रमा​दित्य सिंह का स्वा
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के देवीदहड़ में बुधवार को आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जनता का गुस्सा मंच पर साफ दिखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की। लोगों के तीखे सवालों पर अधिकारी बजट का रोना रोते रहे। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जनता को संतुष्ट करते हुए प्रदेश सरकार को बचाते नजर आए। जनता के तीखे सवालों ने मंत्री को भी असहज कर दिया है, लेकिन उन्होंने सरकार की तरफ से मोर्चा संभाले रखा।
विज्ञापन

इससे पहले मंत्री ने मुंडासन माता मंदिर में शीश नवाया और विभागीय प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान आठ ग्राम पंचायतों जहल, कांढी कमरुनाग, धिश्ती, लोट, तुना, शाला, चच्योट और नौण से 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 13 मौके पर तथा पूर्व गतिविधियों के दौरान 11 शिकायतें प्राप्त हुईं।
अधिकतम शिकायतें सड़क, राजस्व, पेयजल और विद्युत आपूर्ति से संबंधित थीं। अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। सेहली पंचायत के चमन लाल ने 1999 से लंबित जमीन के इंतकाल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, एसडीएम और तहसीलदार मेरा काम नहीं कर रहे हैं। मैं मानसिक तनाव में हूं और डीसी साहब आत्मदाह कर लूंगा। मंत्री ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। लोट पंचायत के उपप्रधान संतोष कुमार ने पेयजल योजना अधर में लटकने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि मुझे आश्वासन नहीं, टाइमबांड (समयसीमा) दो। इस पर एसडीएओ ने दो माह के भीतर कार्य करने के लिए कहा। बिजली बोर्ड की कार्यशैली पर भी सवाल उठे। गराड़ी ट्रांसफार्मर की समस्या पर एसडीओ हरीश शर्मा ने बताया कि एस्टीमेट स्वीकृत है, जल्द टेंडर होगा।
इस मौके पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में जितनी भी शिकायतें आई थीं, हर समस्या का समाधान होकर रहेगा। कार्यक्रम में डीसी मंडी अपूर्व देवगन, एसपी साक्षी वर्मा, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, नरेश चौहान और चेतराम ठाकुर समेत अनेक अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें