फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के संबोधन में नाम न लेने पर भड़की मंत्री सरवीण चौधरी, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 26 Dec 2019 12:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती मनाने मनाली पहुंचे जयराम ठाकुर के कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी प्रधानमंत्री की ओर से नाम न लेने पर भड़क गईं। उन्होंने मंच से सीएम ऑफिस के कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन


अपना नाम न लिए जाने को लेकर सरवीण चौधरी निराश नजर आईं। अटल बिहारी वायपेयी के जन्मदिवस के लिए मंत्रिमंडल की सहयोगी सरवीण चौधरी, गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, सांसद रामस्वरूप मनाली पहुंचे थे।

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में अटल के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव टेलिकास्ट का प्रबंध किया गया था। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन


इसको लेकर सरवीण सीएम ऑफिस कर्मचारियों पर भड़क गईं। उन्होंने भाषण में अपना नाम नहीं लिए जाने पर तंज कसा, जो पेड़ों और स्टेज पर तेजी से चढ़ते हैं, वे उतनी ही तेजी सी गिरते भी हैं। दूसरी ओर, घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें