फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह: अब शिंकुला दर्रे पर टनल का निर्माण प्राथमिकता

Sat, 27 Nov 2021 07:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के बाद केंद्र सरकार का लक्ष्य लेह को मनाली से 12 महीने जोड़े रखना है। अटल टनल देश का गौरव है। यह आधुनिक इंजीनियरिंग का नमूना भी है।
विज्ञापन
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन के दौरे पर कुल्लू पहुंचे केंद्रीय परिवहन एवं सड़क राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि अटल टनल रोहतांग बनने के बाद शिंकुला दर्रे पर टनल का निर्माण प्राथमिकता से किया जाएगा। बारालाचा दर्रे सहित तांगलंगला और लाचुंगला में भी टनलों का निर्माण कर देश की सरहदों तक सेना की पहुंच को और सुगम बनाया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को जनरल वीके सिंह दोपहर बाद अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे। लाहौल की शीत मरुस्थल भूमि में पहली बार आए वीके सिंह वादियों को देख खासे प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग के बाद केंद्र सरकार का लक्ष्य लेह को मनाली से 12 महीने जोड़े रखना है। अटल टनल देश का गौरव है। यह आधुनिक इंजीनियरिंग का नमूना भी है।

इससे पहले जनरल वीके सिंह ने सोलंगनाला में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) कार्यालय में अधिकारियों के साथ बातचीत की। बीआरओ के अतिरिक्त महानिदेशक हरिंदर कुमार ने वीके सिंह को अटल टनल सहित लेह के रास्ते में बनने वाली टनलों की जानकारी दी। वीके सिंह ने कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों से कार्य की प्रगति पर चर्चा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें