फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र सिंह ने अधिकारियों को चेताया, बोले- धरातल पर काम नहीं हुआ तो एसीआर में दिखेगा असर

Fri, 13 Jul 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने इस विभाग के अधिकारियों को चेताया है। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि बागवानी और कृषि विभाग के एसएमएस और एचडीओ समेत अन्य अधिकारियों का काम खेतों में है, लेकिन वे दफ्तरों में बैठे हैं।

विज्ञापन


अधिकतर अधिकारी फील्ड में नहीं जा रहे हैं। कुछ अधिकारी तो बिना मतलब से एडजस्टमेंट लेकर शिमला और जिला मुख्यालयों में जमे हैं। इसमें किसानों और बागवानों का हित नहीं है। इन कार्यालयों में वर्षों से जमे अधिकारियों का युक्तिकरण किया जाएगा।

विभाग के अधिकारी अपने क्षेत्र में दो पंचायतों को गोद लेंगे। यदि इन पंचायतों में सरकार की योजना धरातल पर नहीं उतर पाई तो इसका असर अधिकारियों की एसीआर में दिखेगा। इसके लिए सरकार जल्द ही सख्ती कार्रवाई करेगी। वे जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अधिकारी नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब

उन्होंने बैठक में कोटली क्षेत्र के गैर सरकारी सदस्य के सवाल पर यह प्रतिक्रिया दी। सदस्य ने कोटली क्षेत्र के एक विक्रय केंद्र में अधिकारी न होने की बात बैठक में रखी। इसके बाद मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारी से जवाब मांगा।

अधिकारी के जवाब से सदस्य संतुष्ट नहीं हुए। उनका तर्क था कि इन दिनों जब विक्रय केंद्र में किसान बीज, कीटनाशक अन्य कृषि उत्पादों के लिए पहुंच रहे हैं तो कृषि विक्रय केंद्र पर ताला लटका रहता है। इस पर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

आईपीएच मंत्री ने कृषि और बागवानी अधिकारियों का युक्तिकरण करने की बात कही। वर्षों से एक ही कार्यालय में डटे अधिकारी फील्ड में पहुंचे। यदि सरकार की योजनाएं धरातल पर नहीं दिखीं तो इसका सीधा असर अधिकारियों की एसीआर में दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें