फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chander Kumar : कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार बोले, होशियार सिंह बताएं, देहरा को मिली निधि कहां लगाई

Wed, 03 Jul 2024 08:55 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि साढ़े छह साल में छह करोड़ रुपये से अधिक राशि विधायक निधि के रूप में पूर्व निर्दलीय विधायक को मिली है, होशियार सिंह बताएं कि वह राशि कहां खर्च हुई।
 
विज्ञापन
कृषि मंत्री चंद्र कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह से पूछा कि देहरा के विकास के लिए मिली विधायक निधि कहां खर्च की। जनता जानना चाह रही है कि कहीं होटल और रिजॉर्ट के निर्माण में तो नहीं राशि लगा दी। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में विकास न होने से कई सवाल उठ रहे हैं। चारों तरफ स्थिति बदहाल है, जिसे देखकर जनता भी तरह-तरह के कयास लगा रही है। साढ़े छह साल में छह करोड़ रुपये से अधिक राशि विधायक निधि के रूप में पूर्व निर्दलीय विधायक को मिली है, होशियार सिंह बताएं कि वह राशि कहां खर्च हुई।

विज्ञापन


प्रेस बयान में कृषि मंत्री ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में हर तरफ अव्यवस्था का आलम है। विधायक साढ़े छह साल अपने ही काम करवाते रहे, होटल-रिजॉर्ट व अन्य कार्यों को ही सिरे चढ़ाया। जनता के काम और विकास कार्यों में रुचि नहीं ली। लोग आज भी पेयजल को तरस रहे हैं। सड़कों की हालत खस्ता है। बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे हैं, लो वोल्टेज के कारण बल्ब भी नहीं जलते। कई गांवों तक सड़क नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें