केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बड़बोले हैं। उन्हें जनता खारिज करेगी।
उन्होंने कहा कि मोदी जैसे अहंकारी के हाथ में देश की बागडोर देना खतरे को मोल लेना है। जनता ऐसा नहीं होने देगी। आनंद शर्मा ने भाजपा नेताओं पर प्रचार में काले धन का भरपूर इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ माह में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का विज्ञापनों पर खर्च किया गया धन आखिर कहां से आया? इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। आनंद शर्मा सोमवार को शिमला के पीटरहॉफ में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।