फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बड़बोले मोदी' ने प्रचार पर बहाए 10 हजार करोड़!

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बड़बोले हैं। उन्हें जनता खारिज करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी जैसे अहंकारी के हाथ में देश की बागडोर देना खतरे को मोल लेना है। जनता ऐसा नहीं होने देगी। आनंद शर्मा ने भाजपा नेताओं पर प्रचार में काले धन का भरपूर इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ माह में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का विज्ञापनों पर खर्च किया गया धन आखिर कहां से आया? इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। आनंद शर्मा सोमवार को शिमला के पीटरहॉफ में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात की हालत खराब, क्यों अपनाए मॉडल?

आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी जिस गुजरात राज्य का मॉडल वहां के मुख्यमंत्री होने के नाते हर राज्य में अपनाने की बात कर रहे हैं, उस गुजरात की हालत खराब है। ऐसे में भला दूसरे राज्य क्यों इस मॉडल को अपनाएं।

कांग्रेस पार्टी गांधी के दर्शन को अपनाती है। लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ रही है। भाजपा तो मौजूदा दौर में व्यक्तिवादी हो गई है। यह अधिनायकवाद को तवज्जो दे रही है। भाजपा की कोई बात नहीं कर रहा, भाजपा के लोग नरेंद्र मोदी का नाम ही जप रहे हैं।

इससे लोकतंत्र पर कुठाराघात हो रहा है। हर हर मोदी जैसे नारे को एक व्यक्ति से जोड़ा गया, जिसे शंकराचार्यों-धर्माचार्यों तक ने खारिज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें