फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिमला में होगा मिनी कॉनक्लेव, पीटरहॉफ में जुटेंगे प्रदेश के निवेशक

Sat, 14 Sep 2019 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
investor
विज्ञापन

प्रदेश के निवेशक 17 सितंबर को शिमला में जुटेंगे। पीटरहॉफ में होने वाले मिनी कानक्लेव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। प्रदेश में पर्यटन, फूड प्रोसेसिंग, शिक्षा और दुग्ध आधारित उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए यह मिनी कानक्लेव आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


धर्मशाला में नवंबर के पहले हफ्ते में होने वाली इन्वेस्टर मीट से पहले शिमला में मिनी कॉनक्लेव को अहम माना जा रहा है। निवेशकों को शिमला विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। प्रदेश में पर्यटन, फूड प्रोसेसिंग, शिक्षा और दुग्ध आधारित उद्योगों में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए  राज्य के निवेशकों को आमंत्रित किया गया है।

निवेशकों के सामने उद्योग विभाग के अधिकारी उद्योग लगाने के लिए दी रही रियायतों को लेकर प्रस्तुति भी देंगे। इसके अलावा पर्यटन विभाग, शिक्षा विभाग, बागवानी विभाग के अधिकारी भी निवेशकों को प्रदेश में निवेशक के लिए विशेष जानकारी देंगे। प्रदेश में निवेश के लिए सरकार क्या प्रोत्साहन कहां-कहां दे रही है। दुर्गम क्षेत्रों में निवेश का क्या फायदा सरकार देगी, यह जानकारी भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें