फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री न मिलने से स्पाइस जेट ने बंद की जयपुर-धर्मशाला हवाई सेवा

Sat, 14 Sep 2019 10:16 AM IST
Krishan Singh राज कुमार चौधरी, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पर्यटन सीजन ऑफ होते ही हिमाचल से विमानन कंपनियों ने मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है। यात्री न होने के कारण स्पाइस जेट ने जयपुर-धर्मशाला (गगल) की उड़ान को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


गगल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की दो ही उड़ानें होंगी। अब स्पाइस जेट की जयपुर- धर्मशाला के लिए फ्लाइट बंद होने से गगल एयरपोर्ट पर दिन में कुल चार ही उड़ानें होंगी। 

बताया जा रहा है कि विमानन कंपनी स्पाइस जेट को जयपुर से धर्मशाला के लिए शुरू की गई इस फ्लाइट में कम यात्री मिलने से कंपनी को घाटा उठाना पड़ रहा था। इसी घाटे को देखते हुए विमानन कंपनी ने इस सेवा को बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


गगल हवाई अड्डे पर स्पाइस जेट विमानन कंपनी ने अपनी जयपुर से आने वाली सेवा बंद कर दी है। यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब गगल एयरपोर्ट पर कुल चार ही उड़ानें उतर रही हैं। - राजीव मिश्रा, सहप्रभारी, गगल एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें