फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मिल्कफेड ने बढ़ाए सभी दुग्ध उत्पादों के दाम, इतना महंगा मिलेगा दूध और घी

Mon, 02 Jun 2025 09:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (मिल्फेड) ने अपने सभी दुग्ध उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
मिल्कफेड का घी महंगा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (मिल्फेड) ने अपने सभी दुग्ध उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। 1 जून से प्रदेशभर में नई दरें लागू हो गई हैं। अब 700 रुपये में मिलने वाला घी का एक किलो का पाउच 750 रुपये में मिलेगा। वहीं टिन की पैकिंग में घी 760 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 290 रुपये में मिलने वाला बटर 310 रुपये और 700 रुपये में मिलने वाला खोया अब 750 रुपये प्रति किलो मिलेगा। बता दें कि मिल्कफेड के दूध की खरीद में भी बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल माह से दूध के दाम बढ़ने के बाद समितियों के साथ सैकड़ों लोग जुड़ने लगे। मिल्कफेड शिमला की वरिष्ठ प्रबंधक प्रीति आर्य ने बताया कि बढ़ी हुई नई दरें एक जून से लागू हो गई हैं। इससे पहले मिल्कफेड ने पिछले साल 20 मई को अपने उत्पादों के दाम बढ़ाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पाद का नाम                            पहले दाम       अब
एसटीडी दूध पाउच (1 लीटर)               64              66
फूल क्रीम पाउच (1 लीटर)                   72             74
पनीर (1 किलो)                                 390             420
बटर (500 ग्राम)                                290             310
घी (1 किलो टिन में)                           710             760
घी पाउच (1 किलो)                           700             750
खोया (1 किलो)                                 340             360
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें