पधर क्षेत्र की डलाह पंचायत के प्रधान केहर सिंह, कुन्नु के प्रधान प्रेम सिंह, उपप्रधान हरदेव ठाकुर, कुफरी के प्रधान ओम प्रकाश, भड़वाहन के प्रधान जितेंद्र कमांडो, बड़ीधार के प्रधान सोहन सिंह, पाली के उपप्रधान पवन कुमार, सियून के प्रधान पदम सिंह, शिलग के प्रधान राजेंद्र कुमार समेत दुग्ध उत्पादक वीरेंद्र चौहान, इंद्र सिंह ठाकुर, दीपक चौहान और छज्जू राम ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि रोजाना 10 लीटर दूध बेचने वालों को 50 रुपये का नुकसान हो रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम सरकार से किसान हित में निर्णय वापस लेने की मांग की है। इंटक जिलाध्यक्ष गिरधारी लाल भंगालिया ने दूध के खरीद मूल्य में कटौती पर कड़ा विरोध जताया है। राज्य मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा ने कहा कि फेडरेशन पंजाब की तर्ज पर दूध की कीमत उत्पादकों को देता आ रहा है। भैंस के दूध के मूल्य में कटौती पंजाब पैटर्न पर की गई है। दुग्ध उत्पादकों की मांग वह सरकार से उठाएंगे।