हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर में साइकिल रैली पोषण का संदेश दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान ने सुपोषण पर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। चौहान ने बताया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले पोषण माह के दौरान बाल विकास परियोजना सुजानपुर की ओर से पोषण कार्यक्रमों की एक व्यापक श्रृंखला तैयार की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसमें जोड़कर पोषण को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जा सके। इस अवसर पर विशाल चांगरा, कमलजीत, वृत्त पर्यवेक्षक विकास शर्मा, निशा कुमारी, रीता कुमारी, अनीता कुमारी, मंजुला कुमारी, रीना कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा कुमारी, मीना कुमारी, रीता देवी, निशा कुमारी, रेणु वाला, नीलम कुमारी, अनिता कुमारी, रेनू बाला, नीरू देवी, सुनीता कुमारी, गीता देवी, सोनिया, राजो देवी, बबीता राणा, संतोष, अनुराधा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।