झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति अपनी पशुशाला की तरफ गया था। जहां पर आंगन में उसका पैर फिसला और वह वहीं पर बेहोश हो गया। परिजनों ने जब देखा तो वह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता ले आए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत नखलेहड़ा के पसोल गांव के रमेश कुमार (60) पुत्र दयाराम अपनी पशुशाला में गया हुआ था। रमेश कुमार का पैर बारिश होने की वजह से पशुशाला के आगंन में फिसल गया और गिरकर बेहोश हो गया।
परिजनों को जैसे ही पता चला तो उन्होंने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय पंचायत प्रधान बीना देवी ने बताया कि रमेश कुमार के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की अगले वर्ष फरवरी माह में शादी होनी है। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है।