फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों का पैसा हजम कर गया प्रधान!

Wed, 14 May 2014 10:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के युवा कलाकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्हें मेलों में बुलाकर उनसे काम तो लिया जा रहा है लेकिन जब पैसे देने की बात आती है तो ये पैसा दूसरे लोग ही हजम कर रहे हैं।
विज्ञापन


मगर अपनी खामोशी तोड़ते हुए कुछ कलाकार इन लोगों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार हो गए हैं।

एचपी यूनिवर्सिटी के संगीत छात्र कल्याण संगठन व प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक दलों के प्रतिनिधियों का कहना है कि साल 2011 में किलाड़ में फुल यात्रा मेले में उन्हें आमंत्रित किया गया था।

आज तक नहीं मिला पैसा

वहां आयोजन कमेटी ने बताया था कि सभी कलाकारों को कार्यक्रम के अनुसार पैसा मिलेगा। संगीत छात्र कल्याण संगठन के अध्यक्ष राजेश चौहान व घाटी गुंजन कला मंच शिमला से अच्छर सिंह परमार व प्रभा ठाकुर म्यूजिकल ग्रुप की अध्यक्ष प्रभा ठाकुर ने कहा कि प्रस्तुती के बाद जब पैसे लेने की बात आई तो कमेटी प्रधान मुकर गया।
विज्ञापन


इसने कहा कि ये पैसा जल्द ही उनके बैंक खातों में डाल दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इनका कहना है कि यदि जल्द उनका पैसा उन्हें नहीं दिया गया तो वे कोर्ट जाएंगे। इन युवाओं का कहना है कि यदि इसी तरह कलाकारों का शोषण होता रहा है कौन इन कार्य्रक्रमों में हिस्सा लेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें