एचपीएसईबी बिजली मजदूर एकता यूनियन की राज्य कमेटी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को निदेशक आपरेशन राज्य विद्युत बोर्ड से मिला।
इस दौरान मांग की गई कि प्रदेश के विभिन्न डिवीजनों में ठेका आधार पर बिलिंग और अन्य काम करने वाले कर्मियों को नियमित किया जाए। अधिकांश कर्मी सात से आठ साल से बिजली बोर्ड में ठेका आधार पर काम कर रहे हैं।
पिछले कई साल से इन्हें नियमित करने को कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दी गई कि इस दिशा में बोर्ड की ओर से कोई कदम न उठाए जाने की स्थिति में 23 मई को बिजली बोर्ड मुख्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में जगतराम, पवन कुमार, यशपाल, रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, विजय कुमार, रिशु भारत, सुनील कुमार, वीरेंद्र और सुरेश चंद्र शामिल थे।