फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रशासन मदद करे, रोशन करूंगी नाम'

Wed, 22 Oct 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुखरी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे की तंगी प्रदेश की होनहार बेटी की राह में रोड़ा बन गई है। चंबा जिले के पुखरी स्कूल में दसवीं की छात्रा मेघा ठाकुर का चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है, लेकिन उनके परिवार के पास टूर्नामेंट की तैयारी तो दूर हिमाचल से बाहर भेजने तक के लिए पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इस उभरती खेल प्रतिभा को गरीबी का दंश सताने लगा है। 16 वर्षीय मेघा ठाकुर के पिता बिट्टू कुमार दिहाड़ी-मजदूरी से परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।  सूबे की इस होनहार बेटी की मदद अभी तक न तो जिला प्रशासन और न ही किसी संगठन ने की है।

न ही इस खेल से जुड़े नाम भी अभी तक मदद को आगे आए हैं। मेघा ठाकुर कहती हैं कि वह प्रदेश और देश के लिए खेलना चाहती हैं। इसके लिए भरसक तैयारी भी की है, लेकिन उनकी तैयारियों पर पैसों की कमी भारी पड़ रही है। परिवार के पास भी इतने रुपये नहीं हैं कि वह उन्हें हिमाचल से बाहर भेज सकें या फिर किसी अच्छे प्रशिक्षक से प्रशिक्षण दिला सकें।
विज्ञापन


प्रशासन मदद करे, रोशन करूंगी नाम
मेघा ठाकुर ने कहा कि यदि जिला प्रशासन या किसी अन्य संगठन से मदद मिली तो वह प्रदेश का नाम जरूर रोशन करेंगी। प्रतियोगिता के लिए अपनी तरफ से उन्होंने पूरी तैयारी की है। सतपाल ठाकुर और किशन ठाकुर से खेल की बारीकियां सीखने में मिली मदद को भी मेघा अहम कड़ी के रूप में देखती हैं। उधर, उपायुक्त एम सुधा देवी का कहना है कि मेघा ठाकुर के परिजन प्रशासन से मांग करते हैं तो जरूर प्रयास किए जाएंगे।

बचपन से है नाम कमाने की तमन्ना
बचपन से ही खेल के क्षेत्र में नाम कमाने की तमन्ना में मेघा ठाकुर ने बैडमिंटन थामा था। स्कूल में सिंगल व डबल वर्ग में खेलती रही मेघा ने इस साल चंबा के ककीरा में आयोजित हुई जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल हासिल किया था।

जिसके बाद उसका चयन रामपुर में होने वाली राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए हो गया। यहां सितंबर माह के आखिर में हुई स्पर्धा के दौरान मेघा ने बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए अपना नाम पक्का करवा लिया। उसे 25 अक्टूबर को भोपाल जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें