फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा को पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 22 Oct 2014 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा को महाराष्ट्र और राजस्थान का प्रभार दिया गया है। लगातार मिल रही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से हिमाचल के बिलासपुर से संबंध रखने वाले भाजपा नेता नड्डा का कद निरंतर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को नड्डा को यह नई जिम्मेदारी मिली है। नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में भाजपा की जीत के बाद पहले ही उन्हें वहां मुख्यमंत्री के चयन के लिए राजनाथ सिंह के साथ पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। इस तरह से जेपी नड्डा मौजूदा समय में मोदी के भरोसमंद नेताओं में शामिल हो चुके हैं।

नड्डा की लगातार बढ़ती इस अहमियत से हिमाचल में भी भाजपा संगठन के समीकरण बदल सकते हैं। प्रदेश में उनके समर्थक भाजपाइयों की तादाद भी अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री रहते हुए नड्डा ने पार्टी संगठन में में जाने की बात की थी। उस दौरान मंत्री पद ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन


वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने। कुछ समय पहले तो उनका नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भी रेस में था। बाद में वे भाजपा के शीर्ष स्तर के महासचिव बने। नड्डा संसदीय बोर्ड में भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें