फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा मेगा निवेशक सम्मेलन: जयराम ठाकुर

Wed, 17 Oct 2018 09:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार अगले वर्ष फरवरी के दौरान धर्मशाला में मेगा निवेशक सम्मेलन का आयोजन करेगी ताकि प्रदेश को उद्यमियों के लिए संभावित निवेश गंतव्य के रूप में दिखाया जा सके। सरकार वर्तमान औद्योगिक बढ़ावा नीतियों की भी समीक्षा करेगी। सरकार हिमाचल प्रदेश को निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए  मुंबई, अहमदाबाद, बैंगलोर, हैदराबाद, दिल्ली और लुधियाना आदि मुख्य घरेलू गंतव्य में रोड़ शो आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति लगभग एक समान है परन्तु उत्तराखंड ने निवेशकों को आकर्षित करने में जबरदस्त प्रगति की है  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह जानकारी आज यहां मुख्यमंत्री कार्यालय में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की त्वरित मंजूरी और प्रभावी अनुश्रवण के लिए तैयार किए गए हिम प्रगति पोर्टल को आरंभ करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे।

धर्मशाला में आयोजित निवेशक सम्मेलन से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के निवेशक आकर्षित करने में सहायता मिलेगी। हालांकि अमृतसर से कोलकाता के लिए ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कोरिडोर से जुड़ा है। पांच प्रमुख औद्योगिक गलियारे इसके बहुत नजदीक स्थित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल से विभिन्न औद्योगिक, पर्यटन, ऊर्जा और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं की त्वरित मंजूरी और प्रभावी आनलाइन निगरानी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशक और उद्यमी इस पोर्टल पर लॉगऑन अपनी परियोजनाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। राज्य के निवेश लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति तथा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उप समिति शीघ्र गठित की जाएगी।

प्रमुख कारपोरेट घरानों के कार्यकारी अधिकारी के साथ वार्तालाप कर विश्वास पैदा किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभिन्न परियोजनाओं की तीव्र स्वीकृति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग, ऊर्जा और पर्यटन जैसे मुख्य विभागों के लिए निर्धारित लक्ष्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करना सुनिश्चित बनाना होगा। 

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव उद्योग मनोज कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुंडू, निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा, निदेशक ऊर्जा मानसी सहाय ठाकुर, निदेशक पर्यटन विभाग राकेश कंवर, मुख्य अरण्यपाल वन अजय कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डीसी राणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें