बैठक में बिजली बोर्ड के एक्सईएन, शहरी और ग्रामीण एसडीओ के अलावा निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को बैठक में बुलाया है। पहले यह बैठक सोमवार को होनी थी लेकिन अब इसे मंगलवार को बुलाया गया है। शिकायतें मिली हैं कि शहर के विभिन्न वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों को बदला नहीं गया है। बिजली बोर्ड भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बोर्ड और निगम के कर्मचारियों में समन्वय न होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शहर में करीब 16 हजार के करीब स्ट्रीट लाइटें हैं। इसके अलावा निगम ने एक हजार स्ट्रीट लाइटों काे लेकर हाल ही में टेंडर किया है। वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलकर नई लाइटें लगाई जाएंगी।
शहर के कई इलाकों में रात के समय पैदल चलने वाले लोगों ने तेंदुए देखे हैं। इस कारण लोगों में खौफ है। लोगों को लाइटें खराब होने के कारण तेंदुए के हमले का खतरा सता रहा है।
खासतौर पर नौकरी पेशे वाले लोगों को ज्यादा समस्या है। फागली वार्ड के पार्षद कल्याण धीमान ने बताया कि डाउनडेल के पास वन विभाग ने तेंदुए के देखने के बाद सोमवार को पिंजरा लगा दिया है। नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि स्ट्रीट लाइट संबंधी मुद्दों को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में कई अहम निर्देश जारी किए जाएंगे। संवाद