फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा वालिया ने ली लोक सेवा आयोग की सदस्य पद की शपथ

Sun, 07 May 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग में मीरा वालिया को सदस्य नियुक्त किया गया है। आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने कार्यवाही का संचालन किया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव वीसी फारका, लोक सेवा आयोग के सदस्य मान सिंह, मोहन चौहान, प्रदेश विश्वविद्यालय के कुुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी, राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशिकांत शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

इससे पहले मीरा वालिया राज्य नियामक आयोग की सदस्या थीं। उन्होंने स्नातक स्तर की शिक्षा बिलासपुर से ग्रहण की, जबकि प्रदेश विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। वर्ष 1984 में वह कॉलेज की सहायक प्रोफेसर बनीं। इसके बाद बतौर प्राचार्या उन्होंने राज्य के विभिन्न कालेजों में अपनी सेवाएं दीं। 
विज्ञापन


44 साल पहले इसी कमीशन में दिया था साक्षात्कार : मीरा 
मीरा वालिया ने कहा कि वे सबसे पहले तो इस पद पर नियुक्ति के लिए ईश्वर का धन्यवाद करती हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का वे आभार जताती हैं कि उन्होंने उन्हें इस पद पर मौका दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपने अनुभव, योग्यता और क्षमता के आधार पर इस पद पर काम करेंगी।

बढ़-चढ़कर जनता की सेवा करेंगी। उन्होंने आयोग में 44 साल पहले साक्षात्कार भी दिया था। वे फिर से विशेषज्ञ के रूप में र्भी आइं। यहां बहुत बार उन्होंने दौरे भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें