फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मीनाक्षी लेखी बोलीं- सता में आते ही बदले की भावना से काम कर रही कांग्रेस सरकार

Fri, 10 Feb 2023 08:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

भाजपा की सरकार की ओर से सूबे के लोगों के हित में खोले गए संस्थानों को बंद किया गया और लोगों में इसको लेकर भारी गुस्सा है। यह बात शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने जिला मुख्यालय ढालपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक के दौरान कही। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सता में आते ही बदले की भावना से काम करना शुरू कर दिया है। पूर्व में भाजपा की सरकार की ओर से सूबे के लोगों के हित में खोले गए संस्थानों को बंद किया गया और लोगों में इसको लेकर भारी गुस्सा है। यह बात शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने जिला मुख्यालय ढालपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार वादों से मुकरने वाली सरकार है। दो माह में अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने केंद्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा की और बजट की सप्तऋषि प्राथमिकताओं से अवगत कराया।

विज्ञापन


शुक्रवार को ढालपुर के परिधि गृह में जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई और विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। खासकर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान भीम सेन शर्मा ने कार्यसमिति में बैठक की प्रस्तावना के साथ साथ पूर्व तथा भविष्य के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर,जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, विस्तारक सुरेश शर्मा, विधायक सुरेंद्र शौरी, विधायक लोकेंद्र कुमार, धनेश्वरी ठाकुर, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, नरोतम ठाकुर, अमित सूद और जोगिंद्र शुक्ला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें