फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पागल’ फिल्म में नजर आएंगे शिमला के दो नौनिहाल

Fri, 12 Jul 2019 11:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
PIC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के बड़े सितारों के बाद अब मायानगरी में राजधानी शिमला के दो नौनिहाल डंका बजाने को तैयार हैं। अमरीश पुरी प्रोडक्शन की फिल्म ‘पागल’ में दस साल की तनिष्का और सात साल का सूर्यांश अहम किरदार में नजर आएंगे। खास बात है कि यह दोनों बच्चे भाई-बहन हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और हिल्सक्वीन की वादियों में हुई है। यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।

विज्ञापन


‘पागल’ अमरीश पुरी प्रोडक्शन की पहली हिंदी फिल्म है और त्रिकोणीय लव स्टोरी पर आधारित है। निर्देशक चिराग रुपल के बैनर तले स्व. अमरीश पुरी के पोते हर्षवर्धन पुरी फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगे। हर्षवर्धन की यह पहली डेब्यू फिल्म है।

फिल्म के कई सीन मालरोड, जाखू, चायल, कुफरी और नालदेहरा में फिल्माए गए हैं। बहल प्रोडक्शन के आर्टिस्ट कोऑर्डिनेटर विकास गौतम ने बताया कि फिल्म ‘पागल’ में तनिष्का और सूर्यांश अहम किरदार में नजर आएंगे। दोनों बच्चे शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। शिमला से सटे क्षेत्र कोटखाई के रहने वाले हैं। इनके पिता रणबीर चौहान पुलिस विभाग में हैं, जबकि माता रीता गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें