फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मेडिकल डिवाइस पार्क: दूसरे देशों पर निर्भरता होगी कम, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Oct 2022 05:00 AM IST

सार

मेडिकल डिवाइस पार्क से आठ से 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसे दो साल के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल डिवाइस- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला


कोरोनाकाल में मेडिकल उपकरण अधिकतर चीन से आते थे। यातायात सुविधा कम होने से इसकी बहुत ज्यादा किल्लत हो गई थी। उसके बाद केंद्र सरकार ने कई राज्यों में मेडिकल डिवाइस पार्क खोलने का निर्णय लिया। इनमें नालागढ़ भी एक है। प्रदेश सरकार ने सैणी माजरा पंचायत के तैलीवाल और जिहड़ में 1,623 बीघा जमीन इस पार्क के लिए उपलब्ध करवाई। पार्क निर्माण का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। इसका निर्माण हिमाचल प्रदेश उद्योग विकास निगम करेगा।


सरकार ने इसके निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम का अलग से डिवीजन नालागढ़ में खोल दिया है। इसके लिए राजेश मिन्हास को अधिशासी अभियंता, बाबू राम को सहायक अभियंता, गुरपाल सिंह को जेई तैनात किया गया है। इसके अलावा शिमला और मंडी से भी एक-एक जेई ने यहां पर कार्यभार संभाला है। विभाग ने आरटीओ कार्यालय की बिल्डिंग में डिविजिन में कार्यालय खोला है। 


यह होगा पार्क में

पार्क बनाने के लिए सबसे पहले जमीन को समतल किया जाएगा। जमीन सीधी होने के बाद निगम यहां पर करीब 100 प्लॉट तैयार करेगा। इसमें ग्रीन पार्क, प्रयोगशाला और कार्यालय की बिल्डिंग के अलावा आवासीय मकान तैयार होंगे। पार्क के बीच 30 मीटर, 24 मीटर और 18 मीटर चौड़ी सड़कें भी तैयार की जाएंगी।


हिमाचल प्रदेश उद्योग विकास निगम ने डिवाइस पार्क के लिए जमीन समतल करने के लिए टेंडर लगाया है। अब 12 अक्तूबर को इसके टेंडर खुलेंगे। उधर, उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक टीआर शर्मा ने बताया कि नालागढ़ के सैणी माजरा पंचायत में बनने वाले इस मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है। इस पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next