फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको बड़ी राहत देने की तैयारी में नगर निगम

Mon, 06 Oct 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के हजारों किराएदारों को नगर निगम बड़ी राहत देने की तैयारियों में जुट गया है। जल शाखा ने नगर निगम की वाटर पालिसी में बदलाव कर घरेलू उपभोक्ताओं को चार से अधिक कनेक्शन देने का प्रस्ताव तैयार किया है। मामले को नौ अक्तूबर को होने वाली फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में लाया जाएगा।
विज्ञापन


कमेटी ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी तो 13 अक्तूबर को विशेष सदन में प्रस्ताव लाया जाएगा। इस प्रस्ताव के तहत भवन मालिकों को चार से अधिक पानी कनेक्शन मिल सकेंगे। पानी की उपलब्धता के मुताबिक ही नगर निगम नए कनेक्शन देगा।

नगर निगम की वाटर पालिसी के अनुसार एक भवन मालिक को पानी के चार कनेक्शन ही दिए जाते हैं। इसके चलते जिन भवनों में छह से अधिक किराएदार हैं, उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता। भवन मालिक एक ही कनेक्शन से दो से तीन किराएदारों को पानी देते हैं।
विज्ञापन


इस तरह की दर्जनों शिकायतें भी नगर निगम के पास पहुंच रही है। ऐसे में जल शाखा ने एक भवन मालिक को चार से अधिक कनेक्शन देने का प्रस्ताव तैयार किया है। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने प्रस्ताव तैयार करने की पुष्टि की है।

होटलों को मिलेंगे दो से अधिक कनेक्शन
होटलों को नगर निगम दो व्यवसायिक कनेक्शन देता है। होटलों की डिमांड बढ़ने के चलते नगर निगम ने होटलों को दिए जाने वाले कनेक्शनों को बढ़ाने का प्रस्ताव भी तैयार किया है।

फ्लैट रेट बिल मामले पर भी होगी चर्चा
शहर के घरेलू उपभोक्ताओं को पीने के पानी का फ्लैट बिल दिया जाएगा या मीटर रीडिंग के आधार पर बिल वसूला जाएगा। इस मामले को लेकर 13 अक्तूबर को निगम के विशेष सदन में चर्चा होगी।
विज्ञापन


निगम प्रशासन मीटर रीडिंग के विकल्प के अलावा सरकार से फ्लैट रेट नोटिफाई करवाने का प्रस्ताव भी सदन के समक्ष रखेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें