फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने रोका सेना का निर्माण कार्य

Tue, 28 Oct 2014 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर के हेरिटेज क्षेत्र रिज मैदान पर गेयटी थियेटर के साथ चल रहे निर्माण कार्य को नगर निगम ने रुकवा दिया है। सोमवार को नगर निगम के उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने मौके पर जाकर काम रुकवाया। टिकेंद्र पंवर का कहना है कि हेरिटेज क्षेत्र में निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


सरकार की हेरिटेज कमेटी से भी उन्होंने बात की है। कमेटी का कहना है कि उन्होंने किसी को भी निर्माण करने की अनुमति नहीं दी है। उधर, मौके पर निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे कर्मचारी ने बताया है कि आरट्रैक यह निर्माण करवा रहा है।

रिज मैदान पर कारगिल में शहीद हुए तीन जवानों की प्रतिमाएं लगाई जानी हैं। टिकेंद्र पंवर का कहना है कि वे इस बात की पड़ताल करेंगे कि आरट्रैक ने निर्माण कार्य के लिए किससे अनुमति ली है। रिज मैदान शहर के हेरिटेज क्षेत्र के तहत आता है।
विज्ञापन


यहां पर किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर रोक लगाई गई है। विशेष परिस्थितियों में सिर्फ सरकार की हेरिटेज कमेटी ही निर्माण करने की अनुमति दे सकती है। उन्होंने बताया है कि नगर निगम ने हेरिटेज कमेटी से अनुमति मिलने के बाद निर्माण करने को कहा था लेकिन हेरिटेज कमेटी से किसी ने अनुमति नहीं ली। कमेटी से अनुमति लिए बिना निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। कानून और नियम सभी के लिए बराबर हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें