फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शा पास करवाने की अब नो टेंशन, जानिए क्यों?

Sat, 03 Jan 2015 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के तहत भवन निर्माण के लिए नक्शे बनवाने वाले लोगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। तय समय के भीतर लोगों के नक्शे मंजूर हो जाएंगे। निगम के नए आयुक्त पंकजराय ने यह पहल की है। इसके तहत निगम की वास्तुकार एवं योजनाकार शाखा को चेक लिस्ट सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चेक लिस्ट में नक्शा बनाने के नियमों की जानकारी दी जाएगी। इन नियमों को सार्वजनिक किया जाएगा। ताकि शहर के लोग इन नियमों से परिचित हो सकें। निगम आयुक्त की इस पहल से नक्शों को पास करने में बरती जाने वाली धांधलियों पर ही लगाम लगेगी।

नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया है नक्शे स्वीकृत करने की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा। एक नक्शे को बरसों तक पास करवाने के लिए भटकने की प्रक्रिया को दूर किया जाएगा। कहा पूर्ण ज्ञान नहीं होने के चलते नक्शों की फाइल दफ्तरों में घूमती रहती हैं।
विज्ञापन


लोगों को होगा फायदा
एक गलती ठीक होती है तो दूसरे अधिकारी द्वारा दूसरी गलती निकाल दी जाती है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भेदभाव के आरोप भी तभी लगते हैं। निगमायुक्त का कहना है कि चेक लिस्ट को सार्वजनिक कर लोगों को जागरूक किया जाएगा कि सिंगल अंब्रेला कमेटी में जाने से पूर्व क्या-क्या औपचारिकताएं पूरी करना पड़ती हैं।

कितना सेटबैक छोड़ना जरूरी है, फ्लोर वाइज क्या-क्या नियम हैं। उन्होंने कहा नक्शे बनाने की शुरू से लेकर अंत तक की जानकारी चेक लिस्ट में दी जाएगी। निगम की वास्तुकार एवं योजनाकार शाखा में बनाई जाने वाली चेक लिस्ट वार्डों के कार्यालयों में उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा चैक लिस्ट के पर्चे भी बांटे जाएंगे। रेजिडेंट सोसायटी, आर्किटैक्ट संघ सहित अन्य संस्थाओं को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें