फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 को पेश होगा नगर निगम का वार्षिक बजट, मर्ज एरिया के पार्षदों ने मांगी स्पेशल ग्रांट

विज्ञापन
विज्ञापन
मर्ज एरिया के पार्षदों ने मांगी स्पेशल ग्रांट, ग्रीन फीस शुरू करने का भी दिया सुझाव
विज्ञापन

शिमला। भाजपा शासित नगर निगम का चौथा वार्षिक बजट 25 फरवरी को पेश होगा। इस बार बजट में शहर की जनता को नए तोहफे देने के साथ ही निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए ग्रीन फीस शुरू करने की घोषणा कर सकता है।
बजट को लेकर मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में वीरवार को दिनभर पार्षदों के साथ बैठकों का दौर चलता रहा। सुबह 11 बजे एक से 17 वार्ड के पार्षदों को बैठक के लिए बुलाया था। शाम तीन बजे 18 से 34 वार्ड तक के पार्षदों ने बैठक में हिस्सा लिया। दोनों बैठकों के दौरान ज्यादातर पार्षदों ने हर वार्ड में एंबुलेंस रोड, पार्क, पार्किंग, सामुदायिक भवन बनाने के सुझाव दिए। बैठक के दौरान कई पार्षदों ने निगम की आय बढ़ाने के लिए भी सुझाव दिए। पार्षदों ने शहर में आने वाली बाहरी राज्यों की गाड़ियों से ग्रीन फीस वसूली शुरू करने का सुझाव दिया। इससे निगम को सालाना दस से 12 करोड़ की आय होगी। इसके अलावा दुकानों के लंबित किराये वसूलने, एचपीटीडीसी की लिफ्ट से अपना 30 फीसदी शेयर लेने जैसे सुझाव दिए। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि शहर के करीब आधा दर्जन लोगों ने भी बजट पर सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन

विधायकों की तर्ज पर मिले पार्षद निधि
नगर निगम पार्षदों ने अपने वार्डों में काम करवाने के लिए विधायकों की तर्ज पर पार्षद निधि शुरू करने की भी मांग रखी है। पार्षदों का कहना है कि इससे वार्डों में काम तेजी से होंगे। मर्ज एरिया के पार्षदों ने स्पेशल ग्रांट की मांग की। कहा कि सरकार ने मर्ज एरिया ग्रांट तीन करोड़ से घटाकर एक करोड़ कर दी है। इनके वार्ड अभी भी पिछड़े हुए हैं। ऐसे में नगर निगम अपने बजट में उनके लिए खास बजट का प्रावधान करे। शहर के 18 वार्ड मर्ज एरिया में आते हैं।
विज्ञापन

पार्षदों ने बजट पर यह दिए हैं सुझाव
शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को समय से किया जाए पूरा
राजधानी में शुरू हो मोनो रेल, टेस्ट लैब शुरू कर बढ़ाई जाए आय
वार्डों में ओवरब्रिज बनाने का हो प्रावधान, सीसीटीवी नेटवर्क लगे
वार्डों में अगर स्मार्ट सिटी से काम नहीं हो रहा, वहां एमसी फंड से हो कार्य
गरीबों के लिए बने आवास, जिम, खेल मैदान और गौ सेंचुरी बनाने के भी सुझाव
पूर्व मेयर के गुट समेत कई पार्षदों ने नहीं दिए सुझाव
बैठक में कौन आया कौन नहीं
बजट को लेकर बुलाई बैठक से पूर्व मेयर कुसुम सदरेट, पार्षद सुनील धर, संजीव ठाकुर ने हिस्सा नहीं लिया। बाकी कई पार्षद भी सुझाव देने नहीं आए। मेयर डिप्टी मेयर के अलावा बैठक में पार्षद तनुजा चौधरी, सिमी नंदा, आरती चौहान, अर्चना धवन, विवेक शर्मा, किमी सूद, राजेंद्र चौहान, दीपक शर्मा, जसविंद्र सिंह, मीरा शर्मा, कमलेश मेहता, राकेश चौहान, विदुषी शर्मा, रचना भारद्वाज, कुसुमलता ठाकुर, रेणू चौहान, आशा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें