फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर, पानी बिल के साथ देना होगा 30 फीसदी सीवरेज सेस

Fri, 22 Apr 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पानी के बिल पर लोगों को इस बार 50 के स्थान पर 30 फीसदी सीवरेज सेस ही चुकाना होगा।
विज्ञापन
शिमला शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पानी के बिल पर लोगों को इस बार 50 के स्थान पर 30 फीसदी सीवरेज सेस ही चुकाना होगा। नगर निगम ने 30 फीसदी सीवरेज सेस के साथ जनवरी, फरवरी और मार्च माह के बिल जारी करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


पहले चरण में छह वार्डों के बिल जारी किए गए हैं। बढ़ती महंगाई के बीच नगर निगम ने शहर के लोगों को हल्की राहत दी है। नगर निगम ने 50 के स्थान पर इस बार 30 फीसदी सीवरेज सेस के साथ पानी के बिल जारी किए हैं।

दिसंबर 2015 तक नगर निगम ने 50 फीसदी सेस के साथ बिल वसूले थे। निगम हाउस ने सरकार को राजधानी शिमला में 15 फीसदी सीवरेज सेस निर्धारित करने को लेकर प्रस्ताव भेजा था। सरकार ने सीवरेज सेस 15 फीसदी तो नहीं किया।
विज्ञापन


लेकिन 50 से घटा कर सेस 30 फीसदी करने की अधिसूचना जारी कर दी। सरकार के इन्हीं आदेशों के आधार पर नगर निगम ने जनवरी से मार्च तक के बिल 30 फीसदी सेस के साथ जारी किए हैं।

30 फीसदी सेस के बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू
30 फीसदी सीवरेज सेस के साथ पानी के बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में छह वार्डों के बिल जारी किए गए हैं। - प्रशांत सरकैक, सहायक आयुक्त, नगर निगम

सैहब सुपरवाइजरों घर पर देंगे बिल
नगर निगम ने लोगों को घर घर बिल उपलब्ध करवाने के लिए सैहब सोसायटी के सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई है। छह वार्डों के बिल सैहब सुपरवाइजरों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

बिल जारी होने के 20 दिन के भीतर करना होगा जमा
उपभोक्ताओं को बिल जारी होने के 20 दिनों के भीतर बिल जमा करवाने होंगे। नगर निगम के पद्मदेव परिसर स्थित कैश काउंटर के अलावा लोग सुगम केंद्रों में भी बिल जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें