फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Shimla Election: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के आठ और प्रत्याशियों की सूची जारी

Mon, 17 Apr 2023 10:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के बीच कांग्रेस ने सोमवार को आठ और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 
विज्ञापन
एमसी शिमला चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला नगर निगम चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के बीच कांग्रेस ने सोमवार को आठ और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी इंचार्ज की मंजूरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार टुटू वार्ड से मोनिका भारद्वाज, कृष्णानगर विपिन सिंह, इंजनघर अंकुश वर्मा, अप्पर ढली नरेंद्र चौहान, मल्याणा शांता वर्मा, कसुम्पटी लक्ष्मी चौहान, विकासनगर रचना भारद्वाज व खलीनी से चमन प्रकाश को प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने मल्याणा अंबिका ठाकुर को प्रत्याशी बनाया
भाजपा ने मल्याणा वार्ड से अंबिका ठाकुर(सिंगटा) को प्रत्याशी बनाया है। 

दूसरे दिन 21 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
नामांकन भरने के दूसरे दिन सोमवार को 21 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। सोमवार को भाजपा की ओर से सबसे ज्यादा 12 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। कांग्रेस से तीन, आप से एक जबकि पांच प्रत्याशियों ने बतौर निर्दलीय नामांकन भरा है। नामांकन भरने का मंगलवार को आखिरी दिन है। ऐसे में सुबह 10:00 बजे से ही कांग्रेस समेत, माकपा, आप और भाजपा के प्रत्याशियों का नामांकन भरने के लिए जमावड़ा लगने वाला है। सोमवार को सुबह 10:30 बजे से ही उपायुक्त कार्यालय में नामांकन भरने के लिए प्रत्याशियों का जमावड़ा लग गया। सबसे पहले भाजपा से बागी हुई इंजनघर वार्ड की निवर्तमान पार्षद आरती चौहान ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन भरा। इसके बाद भाजपा प्रत्याशियों ने भी ढोल नगाड़ों के बीच रैलियां निकालने के बाद अपने अपने नामांकन भरे। दोपहर बाद कांग्रेस और आप प्रत्याशियों ने भी नामांकन भर दिए हैं।

यहां जानिए किस वार्ड से किसने भरा नामांकन
भाजपा की ओर से रुल्दूभट्ठा वार्ड से सरोज ठाकुर, अनाडेल से डॉ. सपना कश्यप, समरहिल से शैली शर्मा, टुटू से मीनाक्षी गोयल, कच्चीघाटी से अल्का कंवर, कृष्णानगर से बिटटू कुमार, लोअर बाजार से भारती सूद, सांगटी से कमल ठाकुर, विकासनगर से रमा कुमारी, कंगनाधार से रेणु चौहान, पटयोग से आशा शर्मा, न्यू शिमला से निशा ठाकुर ने नामांकन भरा है। उधर कांग्रेस की ओर से पंथाघाटी से कुसुम चौहान, सांगटी से कुलदीप ठाकुर और मज्याठ से अनिता शर्मा ने नामांकन भरा। आप की ओर से कंगनाधार से जीवन कुमार शर्मा ने नामांकन भरा। पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन भरा है।
विज्ञापन


मंगलवार नामांकन का आखिरी दिन
नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन भरने का आखिरी दिन है। अभी तक 34 वार्डाें के लिए दो दिन में कुल 21 प्रत्याशियों ने ही नामांकन भरे हैं। ऐसे में नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में प्रत्याशियों का जमावड़ा लगने वाला है। नामांकन प्रक्रिया 3:00 बजे तक चलेगी।


 

विज्ञापन

कांग्रेस ने मंत्रियों और विधायकों को सौंपा चुनाव प्रचार का जिम्मा

कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों को प्रचार की जिम्मेवारी सौंपी है। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि शहर को आठ सेक्टर में बांटा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने यह जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सेक्टर एक में कृष्णा नगर, राम बाजार, लोअर बाजार और जाखू के लिए विधायक सुधीर शर्मा को प्रभारी, सीपीएस आशीष बुटेल को सह प्रभारी बनाया है। इनके साथ विधायक संजय रत्न, यादवेंद्र गोमा और चैतन्य शर्मा को लगाया है। सेक्टर-2 में टुटू, मंजयाट, बालूगंज, कच्चीघाटी में कृषि मंत्री चंद्रकुमार को प्रभारी, संजय अवस्थी को सह प्रभारी उनके साथ इंद्र दत्त लखन पाल और मलेंद्र राजन को लगाया है।

सेक्टर-3 भराड़ी, रुलदूभट्ठा, कैथू और अनाडेल में राजेंद्र राणा प्रभारी, किशोरी लाल सह प्रभारी होंगे तथा इनके साथ देवेंद्र भुट्टो और विनोद सुलतानपुरी को तैनात किया है। सेक्टर-4 समरहिल, टूटीकंडी, नाभा और फागली में स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल प्रभारी, राम कुमार सह प्रभारी होंगे, साथ में अजय सोलंकी और चंद्र शेखर को लगाया है। सेक्टर-5 अपर ढली ,लोअर ढली, शांति विहार, भट्ठाकुफर, कसुम्पटी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को प्रभारी, राजेश धर्माणी के साथ नंदलाल और भुवनेश्वर गौड़ को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

सेक्टर-6 बेनमोर, इंजनघर, संजौली चौक, सांगटी में बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी प्रभारी, मोहन लाल ब्राक्टा सह प्रभारी होंगे। साथ में रवि ठाकुर और भवानी सिंह पठानिया को नियुक्त किया है। सेक्टर-7 कंगना धार, पटयोग, न्यू शिमला खलीनी और कनलोग में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान प्रभारी, सुंदर सिंह ठाकुर सह प्रभारी होंगे तथा साथ में सुरेश कुमार और सुदर्शन बबलू तैनात रहेंगे। सेक्टर-8 मल्याणा, पंथाघाटी, छोटा शिमला और विकास नगर में विनय कुमार को प्रभारी, रघुवीर सिंह बाली सह प्रभारी होंगे साथ में नीरज नय्यर, केवल सिंह पठानिया तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें