फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न आए या कूड़ा न उठे, तो करें व्हाट्सऐप

Mon, 16 May 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
व्हाट्सऐप
विज्ञापन
घर में पानी नहीं आया, कई दिनों से कूड़ा नहीं उठ रहा या कोई और समस्या है, नगर निगम के इंजनघर वार्ड में सभी समस्याओं का समाधान चुटकियों में हो रहा है। जी हां, वार्ड के पार्षद सुशांत कपरेट सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल अपने वार्ड के लोगों की समस्याएं हल करने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन


पार्षद ने वार्ड के लोगों का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में विभिन्न रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी, सीनियर सिटीजन फोरम और युवा मंडल और महिला मंडल के प्रतिनिधियों को मेंबर बनाया गया है। इसके अलावा सामाजिक रूप से काम कर रहे कई अन्य लोग भी ग्रुप के मेंबर हैं।

पार्षद ने सदस्यों को कह रखा है कि वार्ड में कोई भी समस्या जो उन्हें दिखाई दे तुरंत उसे फोटो और जानकारी के रूप में व्हाट्सऐप ग्रुप में डाल दें। नगर निगम के अधिकारियों को भी इस ग्रुप में मेंबर बनाया गया है। अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर इन्हें हल कर देते हैं। सुशांत कपरेट की यह पहल नगर निगम के अन्य पार्षदों के लिए बड़ी सीख है।
विज्ञापन


रोज आती हैं आठ से दस समस्याएं
व्हाट्सऐप ग्रुप से जनसमस्याओं को दूर करने में काफी मदद मिल रही है। रोजाना औसतन आठ से दस समस्याएं ग्रुप पर आती हैं। इनमें से 80 फीसदी का तुरंत समाधान कर लिया जाता है। व्हाट्सऐप ग्रुप अपने लोगों से जुड़े रहने का बेहतरीन माध्यम है। -सुशांत कपरेट पार्षद, इंजनघर वार्ड

आधे घंटे में उठा घरों से कूड़ा
डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत घरों से कूड़ा न उठने की शिकायत बीते दिनों व्हाट्सऐप ग्रुप पर आई। इंजनघर वार्ड के तहत हामिद मंजिल, राधा निवास और मानसी भवन के लोगों ने व्हाट्सऐप ग्रुप पर इसकी शिकायत की।

पार्षद ने तुरंत संबंधित सेनेटरी इंस्पेक्टर को व्यवस्था जांचने के लिए कहा। इंस्पेक्टर ने तुरंत गारबेज कलेक्टर को मौके पर कूड़ा उठाने के लिए भेजा। आधे घंटे के भीतर सभी घरों से कूड़ा उठा लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें