फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..तो व्हट्सअप, फेसबुक से ये काम कर रहे पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम शिमला के दो वार्डों में व्हट्सएप और फेसबुक के जरिये समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। बैनमोर और इंजनघर वार्ड के युवा पार्षद तकनीक का लाभ उठाते हुए स्थानीय लोगों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। इन दोनों वार्डों में लोग अपने पार्षदों को समस्याओं की फोटो भेजकर परेशानियों से अवगत करवा रहे हैं।
विज्ञापन


पार्षद अनूप वैद और सुशांत कपरेट भी झट से समस्याओं की फोटो को नगर निगम के अफसरों को फार्वड कर अपडेट कर रहे हैं। दोनों ही पार्षदों द्वारा स्थानीय लोगों को भी समस्याओं के स्टेटस से अवगत करवाया जा रहा है। पार्षद सुशांत कपरेट का कहना है कि बदलते समय के साथ कार्य प्रणाली को भी बदला जा रहा है। लोग समस्याओं के अलावा वार्ड में किए जाने वाले विकास कार्यों के समाधान बारे भी बता रहे हैं।
विज्ञापन

'तकनीक के इस्तेमाल का हुआ बहुत फायदा'

कई समस्याओं के न होने का अफसर कई बार बहाना बनाते हैं। ऐसे में फोटो भेजकर अफसरों की पूरी जानकारी दी जाती है। समस्या बताने वाले व्यक्ति को भी वापस स्टेटस बताया जाता है। पार्षद अनूप वैद का कहना है कि तकनीक का इस्तेमाल करने का बहुत फायदा हो रहा है। वार्ड के सभी लोगों को उन्होंने अपना सहभागी बनाया है। लोग हर छोटी-बड़ी चीज को गंभीरता से ले
रहे हैं।

यह पार्षदों के व्हट्सएप नंबर
बैनमोर वार्ड के पार्षद अनूप वैद का व्हट्सएप नंबर: 94180 89890
इंजनघर वार्ड के पार्षद सुशांत कपरेट का व्हट्सएप नंबर: 98160 55200
इंजनघर वार्ड का फेसबुक पेज: इंजनघर संजौली
बैनमोर वार्ड का फेसबुक पेज: वार्ड नंबर 15 बैनमोर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें