फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीफेब तकनीक ही बनेगा एमसी का नया कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नए भवन में शिफ्ट होंगे सभी दफ्तर, शहरवासियों को एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सेवाएं
विज्ञापन

नए भवन में सौ सीटों का सदन बनेगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सब्जी मंडी मैदान पर बनने वाले नगर निगम के नए भवन के प्लान को निगम प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। प्रीफेब तकनीक से बनने वाले इस भवन में शहरवासियों को नगर निगम की सभी सेवाएं एक छत के नीचे मिलेंगी।
यही नहीं, इस भवन में नगर निगम की मासिक बैठक के लिए 100 सीटों वाला सदन भी तैयार किया जाएगा। मेयर डिप्टी मेयर के दफ्तरों के अलावा पार्षदों के बैठने के लिए भी अलग कमरा बनेगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनने वाले इस नए कार्यालय पर हिमुडा की ओर से शनिवार को मेयर कार्यालय में प्रेजेंटेशन दी गई। हिमुडा के अधिकारियों ने बताया कि ढाई मंजिला इस नए भवन के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा होगी। एक फ्लोर में नगर निगम की सभी सेवाओं के काउंटर होंगे। इसी में नगर निगम अधिकारियों और सभी शाखाओं के कार्यालय भी होंगे।
विज्ञापन

मेयर डिप्टी मेयर कार्यालय के अलावा वेटिंग रूम, मीटिंग हाल की भी व्यवस्था की जाएगी। मेयर सत्या कौंडल ने इस प्लान पर सहमति देते हुए जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस भवन के निर्माण के लिए अभी 50 करोड़ रुपये का बजट रखा है। भवन का प्लान और डिजाइन तैयर है। अब प्लान को मंजूरी मिलने के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि प्लान फाइनल कर लिया है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए अनुमति लेगा नगर निगम
नगर निगम का यह नया कार्यालय शहर के कोर एरिया में बन रहा है। यहां नए निर्माण पर एनजीटी ने पूर्ण पाबंदी लगा रखी है। हालांकि हिमुडा ने जो प्लान तैयार किया है, उसके अनुसार सीमेंट की दीवारें बनाने की बजाय प्रीफेब तकनीक से भवन बनाने की योजना है। इसी तकनीक से शहर में नगर निगम की नई दुकानें भी बनाई गई हैं। यह अस्थायी स्ट्रक्चर माना जाता है। ऐसे में नगर निगम इसकी अनुमति के लिए आवेदन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें