फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: ओंकार नैहरिया बोले- विधायक की तर्ज पर सीधा चुना जाना चाहिए एमसी मेयर

Thu, 27 Jul 2023 01:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

ओंकार नैहरिया ने कहा कि हिमाचल के सभी नगर निगमों में विधायक की तर्ज पर मेयर का चुनाव सीधा होना चाहिए। आने वाले समय में हिमाचल में जब भी नगर निगम का चुनाव हो तो मेयर सीधा चुना जाना चाहिए। 
विज्ञापन
मेयर ओंकार नैहरिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम धर्मशाला के भाजपा के मेयर ओंकार नैहरिया ने मेयर पद को लेकर नया मुद्दा छेड़ दिया है। ओंकार नैहरिया ने कहा कि हिमाचल के सभी नगर निगमों में विधायक की तर्ज पर मेयर का चुनाव सीधा होना चाहिए। आने वाले समय में हिमाचल में जब भी नगर निगम का चुनाव हो तो मेयर सीधा चुना जाना चाहिए। अगर मेयर सीधा चुना जाएगा तो इससे शहर के विकास में ज्यादा फायदा होगा। नैहरिया ने कहा कि मेयर को सीधा चुनने के लिए वह खुद मुहिम चलाएंगे। वह हिमाचल में अन्य नगर निगमों के मेयरों का भी इस मुहिम से जुड़ने के लिए समर्थन मांगेंगे। नगर निगम धर्मशाला के हाउस में वह मेयर को सीधा चुनने का प्रस्ताव लाकर प्रदेश सरकार को भेजेंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला धर्मशाला के कार्यालय में संवाद कार्यक्रम में नगर निगम धर्मशाला के मेयर ओंकार नैहरिया ने इस बात का खुलासा किया। नैहरिया ने कहा कि हिमाचल के अन्य नगर निगमों के मेयरों से वह संवाद करेंगे कि वे भी मेयर के सीधे चुनाव के लिए हाउस में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजें। उन्होंने कहा कि यह गलत बात है कि जनता पर मेयर को थोपा जाता है। जनता ने तो पार्षद चुन कर भेजे होते हैं। उन्हें अपना मेयर चुनने का भी अधिकार होना चाहिए।  पार्षदों के चुनावों के समय मेयर के लिए भी जनता के बीच ही वोटिंग होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो  निगम के कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी। ऐसा न होने की स्थिति में मेयर पर पार्षदों सहित अन्य कई प्रकार के दबाव रहते हैं, जिसके चलते वह जनहित में लिए जाने वाले कई निर्णयों को नहीं ले पाता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें