फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'CM साहब, धमकाने से खाली नहीं होगा एमसी ऑफिस'

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के मेयर संजय चौहान और डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को प्रेसवार्ता बुलाकर दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि डर और दबाव से टाउन हॉल बिल्डिंग खाली नहीं होगी। बुधवार को निगम दफ्तर में आकर गुस्सा उतारने के बजाय मुख्यमंत्री को हमें अपने आफिस में बुलाकर बात करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें लोकतंत्र की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। मेयर संजय चौहान ने कहा कि बुधवार सुबह हुई घटना से हम आहत हैं। एक अनुभवी और जिम्मेवार नेता से ऐसे व्यवहार की आशा नहीं की जा सकती। कहा हम जून 2012 में टाउन हॉल में आए थे। जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट का हमने स्वागत किया।

जगह न मिलने से नहीं हुए शिफ्ट

बेहतर प्लान बनाने को राज्य सरकार को पूरा सहयोग दिया। 26 जनवरी 2013 को मुख्यमंत्री से रिज मैदान पर पुराने कोर्ट कांप्लेक्स में नगर निगम दफ्तर को शिफ्ट करने की मांग की थी। लेकिन जगह नहीं दी गई। डेढ़ साल बाद दफ्तर शिफ्ट करने को लेकर पुराने कोर्ट कांप्लेक्स में जगह दी गई। लेकिन स्थान पर्याप्त नहीं होने से मेयर और डिप्टी मेयर के दफ्तर शिफ्ट नहीं हो सके।

मेयर संजय चौहान ने कहा कि हमें जनता ने चुन कर नगर निगम में भेजा है। सैकड़ों लोग रोजाना समस्याओं को लेकर आते हैं। इसके चलते शहर के मध्य में स्थान मांगा। कहा कि स्थानीय सरकार को राज्य सरकार प्रताड़ित नहीं कर सकती। डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री के बुधवार सुबह निगम दफ्तर के बाहर किए व्यवहार की हम कड़ी निंदा करते हैं। दो दिन पूर्व हमने शिफ्टिंग की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन जोर जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं सीएम : चौहान

मेयर संजय चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री को बार-बार आदरणीय वयोवृद्ध कहकर संबोधित किया। पूछे जाने पर कहा कि मैं वयोवृद्ध शब्द का प्रयोग इसलिए कर रहा हूं क्योंकि वीरभद्र सिंह छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता हैं।

सीएम लाल झंडे से हैं परेशान : टिकेंद्र
डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को लाल झंडे से परेशानी है। इसके चलते ही उन्होंने निगम दफ्तर में आकर अपना गुस्सा उतारा। कहा कि जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट से जितना लगाव मुख्यमंत्री को है, उतना ही लगाव हमें है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें