फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नक्शा पास करने के लिए नगर निगम का एकाधिकार खत्म, सरकार ने गठित की सिंगल अंब्रेला कमेटी

Thu, 18 Jan 2024 10:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सिंगल अंब्रेला कमेटी में भवनों निर्माण के नक्शे स्वीकृति के लिए लाए जाएंगे। कमेटी की ओर से नक्शा पास करने की स्वीकृति दी जाएगी। 
विज्ञापन
शिमला में भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्शा पास करने के लिए नगर निगम का एक छत्र राज खत्म होगा। प्रदेश सरकार ने सिंगल अंब्रेला कमेटी गठित करने का फैसला लिया है। इसमें नगर निगम के अलावा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारी को शामिल किया जा रहा है। सिंगल अंब्रेला कमेटी में भवनों निर्माण के नक्शे स्वीकृति के लिए लाए जाएंगे। कमेटी की ओर से नक्शा पास करने की स्वीकृति दी जाएगी।

विज्ञापन


अभी शहरी क्षेत्र में नगर निगम ही लोगों के नक्शों को स्वीकृति देता है। निगम के योजना एवं वास्तुकार, वार्ड के जूनियर इंजीनियर नक्शे की फाइलों को निगम आयुक्त के पास ले जाते हैं। इनकी सहमति से नक्शों को स्वीकृति दी जाती है। पहले चरण में यह व्यवस्था शिमला में व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके बाद सूबे के दूसरे नगर निगमों में भी इसे लागू किया जाना है।

 

प्रदेश सरकार को शिकायतें मिल रही हैं कि नगर निगम से नक्शा पास कराने को महीनों लग जाते हैं। निर्माणाधीन भवन मालिकों को नक्शा पास कराने के लिए कई चक्कर काटने पड़ते हैं। छोटी से छोटी चीज के लिए ऑब्जेक्शन लग रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए हिमाचल सरकार ने सिंगल एंब्रेला कमेटी गठित करने का फैसला लिया है।

टीसीपी के अलावा इस कमेटी में नगर निगम के अधिकारी को भी शामिल किया जाना है। पहले चरण में इसे नगर निगम शिमला में ही लागू किया जा रहा है। इसके बाद अन्य नगर निगम और निकायों में भी इस व्यवस्था लागू किया जाना है। प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दिए गए डेवलपमेंट प्लान में भी इसका जिक्र किया गया है।

प्रधान सचिव टीसीपी देवेश कुमार ने बताया कि लोगों का शहर में अपने घर बनें, सबका सपना होता है। लोगों के नक्शों को जल्द अनुमति मिले, इसके चलते यह फैसला लिया गया है। इससे जनता को राहत मिलेगी। निगम को भी इससे आय होगी। अभी नगर निगम शिमला में इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के राज्य योजना और वास्तुकार कर्ण चंद नांटा ने बताया कि नगर निगम में महीने में एक से दो सिंगल अंब्रेला कमेटी की एक बैठक होगी। टीसीपी के अधिकारी नगर निगम जाकर लोगों को नक्शे की अनुमति देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें